बुधवार, 23 जनवरी 2013

अकादमी बोर्ड में अब 21 सदस्य

राजस्थान ललित कला अकादमी बोर्ड में अब 21 सदस्य
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी के बोर्ड में सदस्यों के मनोनयन की प्रक्रिया में प्रदेश के 15 कलाकारों को और शामिल किया गया है। इसी के साथ अकादमी की ओर से घोषित बोर्ड सदस्यों की संख्या 21 हो गई है।
नए मनोनीत सदस्यों में जयपुर से सुश्री मीनू श्रीवास्तव, डा. वीरबाला भावसार, आर.बी. गौतम व समंदर सिंह खंगारोत 'सागर' को शामिल किया गया है। जबकि सुश्री इंदु सिंह वनस्थली से हैं। अजमेर से अशोक हाजरा व राम जैसवाल को लिया गया है। अमित राजवंशी को पाली से माना गया है। उदयपुर से एल.एल. वर्मा व भूपेश कावडिया को बोर्ड में लिया गया है। जोधपुर से डॉ. रेणू शर्मा, बीकानेर से महावीर स्वामी, कोटा से मदनलाल मीणा, सांभरलेक से कन्हैया लाल वर्मा और सुमेरपुर से पंकज गहलोत को बोर्ड सदस्या के रूप में शामिल किया गया है। इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से जारी सूची में  डॉ. नाथूलाल वर्मा, राधेश्याम तिवाड़ी (जयपुर), मूलाराम गहलोत व रतनसिंह राजपुरोहित (जोधपुर) व डॉ. विष्णु प्रकाश माली (उदयपुर) को बोर्ड में शामिल किया जा चुका है।  डॉ. विद्यासागर उपाध्याय (जयपुर) को अकादमी के वित्त समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: