रविवार, 15 जून 2014

मूमल कला प्रश्नोत्तरी 28

यह ऐसे प्रश्न हैं जो यूजीसी द्वारा व्याख्याता पात्रता टेस्ट, विभिन्न आर्टस कॉलेज में टेस्ट के द्वारा प्रवेश प्रकिया के तहत  NET व SET की परीक्षा में व शोधार्थी के एडमीशन हेतु पात्रता टेस्ट के तहत सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अन्तर्गत पूछे जा सकते हैं।
प्रश्न 1. बनी-ठनी किस चित्रशैली से सम्बन्धित है?
प्रश्न 2. 'इण्डियन सोसायटी ऑफ़ ओरियण्टल आर्ट' की स्थापना किसने की थी?
प्रश्न 3. मधुबनी लोक कला किस राज्य से सम्बन्धित है?
प्रश्न 4. राजस्थानी चित्रकला का आरम्भिक मुख्य केन्द्र था?
प्रश्न 5. रंगोली भारत के किस क्षेत्र की प्रमुख लोक कला शैली है?
प्रश्न 6. 'अल्पना' भारत के किस क्षेत्र की प्रमुख लोक कला शैली है?
प्रश्न 7.  'मण्डाना' लोक कला शैली का सम्बन्ध किस भारतीय राज्य से है?
प्रश्न 8.  'अरपन' लोक कला शैली का सम्बन्ध किस भारतीय राज्य से है?
प्रश्न 9.  'कलमकारी' लोक कला का सम्बन्ध किस राज्य से है?
प्रश्न 10. राजा रवि वर्मा कला के किस क्षेत्र में प्रख्यात थे?
प्रश्न 11. कांगड़ा चित्रकला शैली में किस प्रकार के चित्रों की प्रधानता रहती है?
प्रश्न 12. गुजराती चित्रकला शैली में किस प्रकार के चित्रों की प्रधानता रहती है?
प्रश्न 13. 'वन साम्राज्ञी'  किस चित्रकार की चर्चित कृति है?
प्रश्न 14. बाघ गुफाएँ प्रसिद्ध है?
प्रश्न 15.अजंता चित्रकारी की विष्य-वस्तु किससे सम्बन्धित है?
प्रश्न 16.अजंता किसलिए प्रसिद्ध है?
प्रश्न 17.सबसे पुराने चित्र किस गुफ़ा में हैं?
प्रश्न 18.मूर्तिकला की गन्धार स्कूल शैली, किस शैली का सम्मिश्रण था?
प्रश्न 19.अजंता चित्रकारी किस काल से सम्बन्धित है?
प्रश्न 20.कौन-सा मुग़ल शासक चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?

उत्तर
1. किशनगढ़ शैली।
2. अवनीन्द्र नाथ टैगोर।
3. बिहार।
4. बूँदी।
5.महाराष्ट्र।
6.पश्चिम बंगाल।
7. राजस्थान।
8. बिहार।
9.आन्ध्र प्रदेश।
10. चित्रकला।
11. पौराणिक कथाओं एवं रीतिकालीन नायक-नायिकाओं का।
12. प्राकृतिक रचनाओं का।
13.अवनीन्द्रनाथ ठाकुर।
14. चित्रकला के लिए।
15. बौद्ध धर्म।
16. कलात्मक चित्रकारी।
17. एलोरा।
18. भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का।
19. बौद्ध काल।
20. जहाँगीर।

कोई टिप्पणी नहीं: